- Hindi News
- जिले के तीन केंद्रों पर आज फिर होगा मतदान
जिले के तीन केंद्रों पर आज फिर होगा मतदान
सागर | नगरीयनिकाय चुनाव के तहत सागर जिले में दूसरे चरण में हुए चुनाव की मतगणना के बाद दो नगरीय निकायों रहली, बीना के तीन मतदान केन्द्रों में 10 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक दोबारा मतदान होगा। इसमें कुल 2084 मतदाता वोट डालेंगे। रहली में वार्ड क्र. 3 (श्रीराम) वार्ड के एक मतदान केंद्र और बीना के वार्ड क्र. 16 (मस्जिद) वार्ड के दो मतदान केंद्रों में मतदान होगा।