पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेल भोपाल की शानदार जीत

भेल भोपाल की शानदार जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | भेलभोपाल ने खरगोन जिला को 56-25 से हराकर मप्र सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार जीत दर्ज की। महिला वर्ग के मैच में भोपाल कार्पोरेशन ने खंडवा जिला को 20-3 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में एसटीसी भोपाल ने इंदौर कार्पोरेशन को 39-21, खंडवा जिला ने छिंदवाड़ा जिला को 39-31, सतना जिला ने सागर जिला को 31-06, रीवा जिला ने इंदौर जिला को 33-25, आरसीसी भोपाल ने देवास जिला को 25-09, रीवा जिला ने छिंदवाड़ा को 42-41, भोपाल कार्पोरेशन ने डब्ल्यूसीआर जबलपुर को 58-38, रतलाम कार्पोरेशन ने उज्जैन कार्पोरेशन को 51-33 से हाराया। भिंड जिला ने सागर जिला को 33-23, ईएमई भोपाल ने ग्वालियर जिला को 50-08 और एलएनआईपीई ग्वालियर ने आरसीसी भोपाल को 64-50 से शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग में एलएनआईपीई ने इंदौर कार्पोरेशन को 53-36, आरसीसी भोपाल ने भिंड जिला को 35-14 अौर इंदौर कार्पोरेशन ने छिंदवाड़ा जिला को 36-1 से हराया।