कैमिस्ट्री विभाग में हुई सफाई
स्वच्छ भारत अभियान
सागर | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा के अनुरूप डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. एसके श्रीवास्तव के साथ स्टाफ ने परिसर से कचरा साफ कर महात्मा गांधी के स्वच्छता के संकल्प को दोहराया। लगभग 200 से अधिक लोगों ने विभाग में गंदगी नहीं रखने और स्वच्छता में सहयोगी बनने की शपथ ली। इस मौके पर प्रो. आरएन यादव, प्रो. एसएन लिमये, प्रो. एपी मिश्रा, प्रो. अर्चना पांडे, प्रो. फरीद खान, प्रो. एसडी श्रीवास्तव सहित विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे।