पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिन में सोना 550 रुपए, चांदी 9 सौ रुपए बढ़ी

5 दिन में सोना 550 रुपए, चांदी 9 सौ रुपए बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सोमवार कोसोना 27,250 एवं चांदी 40 हजार के आसपास रही।

{पांचदिनपहले सोना 26,700 एवं चांदी 39 हजार रुपए थी।

नगरसंवाददाता | सागर

सोनेचांदी के भावों में तीन हफ्ते की सुस्ती के बाद तेजी का दौर सोमवार से शुरू हो गया। पिछले हफ्ते की अपेक्षा सोमवार को सोने में करीब 550 रुपए एवं चांदी में 1 हजार रुपए की बढ़त दर्ज की गई हैं।

नवरात्र की शुरूआत में सोने-चांदी के भावों में मंदी के चलते स्थानीय सराफा बाजार में ग्राहकी बढ़ गई है। सोमवार को सोने के हाजिर भाव 27 हजार 250 रुपए प्रति दस ग्राम एवं चांदी के हाजिर 40 हजार रुपए प्रति किलो पर खुले थे। देर शाम तक इनमें ज्यादा अंतर नहीं आया। पिछले हफ्ते में सोना 26 हजार 700 रुपए एवं चांदी 39 हजार रुपए के आसपास बिक रही थी। अर्थात पिछले पांच दिनों में सोने में करीब 550 रुपए एवं चांदी में 9 सौ से हजार रुपए का अंतर आया है। सराफा के जानकार आगामी दिनों में कीमती धातुओं में तेजी की संभावना जता रहे हैं।

बाजारमें रौनक बढ़ी : पितृपक्ष के पूर्व से सराफा बाजार में चल रहा मंदी का दौर नवरात्र के साथ ही लगभग समाप्त हो गया। एक हफ्ते से स्थानीय फैंसी सराफा दुकानों पर ग्राहकी बढ़ी है और लोग जेवर खरीदने पहुंच रहे हैं। अगले महीने दीपावली पर्व के सीजन के दौरान सोने-चांदी के भाव बढ़ने की संभावना है।

थोक सराफा कारोबारी विक्रम सोनी के अनुसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे घटनाक्रम और घरेलू बाजार में मंदी के चलते पिछले दिनों सोने-चांदी के भाव नीचे गए थे। ज्वेलर्स संचालक रवि बड़ोनिया के अनुसार फिलहाल निवेशक शेयर बाजार की तेजी को देखते हुए शेयरों में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। हालांकि अक्टूबर में सोने-चांदी की मांग बढ़ने से भाव बढ़ना लगभग तय है।

सराफा बाजार