- Hindi News
- सीबीआई ने बुलाया, जबलपुर आने से बच रहे एक्सपर्ट
सीबीआई ने बुलाया, जबलपुर आने से बच रहे एक्सपर्ट
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में हुए शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जद में अब देशभर के कई विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान गए हैं। यह वह संस्थान हैं जहां के शिक्षक सागर विश्वविद्यालय की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए थे। घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई जबलपुर ने अब एक्सपर्ट के रूप में शामिल रहे इन तमाम शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को नोटिस कर तलब किया है। हालांकि यह लोग आने से बच रहे हैं।