पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सोशल मीडिया से जुड़ेंगी कामकाजी महिलाएं

अब सोशल मीडिया से जुड़ेंगी कामकाजी महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। राज्य सरकार का इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) विभाग कामकाजी महिलाओं को इंटरनेट के उपयोग के साथ उन्हें सोशल मीडिया से जोड़ना चाहता है। इसके लिए विभाग उन्हें फेसबुक, वाट्स एप जैसी सोशल साइट्स एप्स के व्यक्तिगत मेल एकाउंट खोलने की बेसिक ट्रेनिंग देने जा रहा है। सरकार के अनुसार महिलाओं को यह प्रशिक्षण ई-शक्ति अभियान के तहत दिलाया जाएगा। इसके लिए आईटी की तकनीकी रूप से मदद गूगल इंडिया करेगा, जिसकी 100 से ज्यादा टीम अलग-अलग जिलों में महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। ई-शक्ति अभियान के तहत जिले की 17,400 सहित राज्य की 5 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

महिलाओंको इस मीडियम में साक्षर करना जरूरी : विभाग के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सोशल मीडिया समेत इंटरनेट के विभिन्न उपयोग बताना है। औसतन 40 साल की उम्र तक की उच्च शिक्षित महिलाओं को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी इस महत्वपूर्ण मीडियम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती। इसलिए इस अभियान में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षिकाएं, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, स्थानीय निकाय की सफाई कर्मचारी, महिला किसान मित्र, पुलिस आरक्षकों को शामिल किया गया है।

यह फायदा होगा : आईटीविभाग के अफसरों के अनुसार इंटरनेट के बारे में जागरुक होने से महिलाएं अपना ई-मेल एकाउंट बनाना उसे ऑपरेट करना सीख जाएंगी। इसके अलावा उन्हें राज्य सरकार द्वारा उनके विभाग से संबंधित मेल में आने वाली जानकारी, प्रोग्राम, सूचनाएं डाउनलोड करना जाएगा। इसका उन्हें आगे चल कर लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण के अगले चरण में चुनिंदा महिलाओं को कंप्यूटर के विभिन्न वर्किंग सॉफ्टवेयर पर काम करना सिखाया जाएगा।

महिलाओं को सशक्त करेगा अभियान : '' ई-शक्ति अभियान महिलाओं को एक अलग रूप में सशक्त करेगा। सोशल मीडिया जहां उन्हें आसपास एवं देश-दुनिया में चल रहे घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देगा। वहीं इंटरनेट डाउनलोडिंग एवं ई-मेल एकाउंट के जरिए वह कुछ ही पलों में कोई भी जानकारी हासिल कर सकेंगी।'' -भूपेंद्र सिंह, आईटीएवं परिवहन मंत्री, मप्र शासन।