- Hindi News
- अखाड़ा दलों ने दिखाए कर्तव्य, सतगुरु अखाड़ा प्रथम
अखाड़ा दलों ने दिखाए कर्तव्य, सतगुरु अखाड़ा प्रथम
सागर | गुरुगोविंदसिंह वार्ड के सांई मंदिर परिसर में अखाड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें शहर के विभिन्न अखाड़ा दलों ने शिरकत कर अपनी कलाबाजी का हुनर दिखाया। लेजम, लाठी तलवार बाजी देखकर अतिथि हैरत में पड़ गए। भारती आनंद अहीर का प्रदर्शन सराहा गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। सतगुरु अखाड़ा राजीव नगर को प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड मेडल दिया गया। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने प्रतिभागी अखाड़ा दलों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष पूनम पटेल, रहली जनपद अध्यक्ष रामेशी जाटव, दीनदयाल उपाध्याय जन चेतना मंच के अध्यक्ष मुन्नालाल राठौरिया, वृंदावन अहिरवार, पंकज मुखारया, अशोक मास्टर, सुनील गोस्वामी, रोशन यादव, अनुराग प्यासी आदि मौजूद थे।