पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमी की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, गरबा रात्रि जागरण के कार्यक्रमों में भी भीड़

पंचमी की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, गरबा रात्रि जागरण के कार्यक्रमों में भी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | नवरात्रके पांचवें दिन सोमवार को मां भक्तों ने मां स्कंध माता का पूजन किया। पंचमी तिथि होने से अनेक जगहों पर महाआरती हुई। इन महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गरबे के आयोजनों में लोग देर रात तक डांडिया खेलते रहे। नगर में नवरात्र की धूम देखी जा रही है। कई जगहों पर रात्रि जागरण के कार्यक्रम चल रहे हैं। पांडालों में बड़ी संख्या में देवी भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। आकर्षक साज-सज्जा से नगर जगमग है। हर ओर सिर्फ देवी भक्ति के भजन ही गूंज रहे हैं। देवी मंदिरों में भी आस्था और भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। रानगिर स्थित श्री हरसिद्धि माता मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मां दिन में तीन रूप बदलती हैं। सुबह जहां वह भक्तों को कन्या के रूप में दर्शन देती हैं, तो दोपहर के समय वह जवान रूप में होती हैं। शाम के समय मां अपने भक्तों को वृद्धा के रूप में दर्शन देती हैं। बघराज मंदिर, शीतला माता मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, कबुलापुल स्थित बड़ी देवी मंदिर सहित नगर भर के देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।

{आजमांकाली की स्थापना होगी : मंगलवारको को बंगाली समाज द्वारा मां काली की स्थापना की जाएगी। गोपालगंज स्थित काली बाड़ी में हर्षोल्लास एवं मंत्रोच्चार के बीच मां को विराजित किया जाएगा। अन्य जगहों पर भी बंगाली काली की स्थापना होगी।