पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफ्रेशर कोर्स के प्रतिभागियों ने ईएमएमआरसी की विजिट की

रिफ्रेशर कोर्स के प्रतिभागियों ने ईएमएमआरसी की विजिट की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | अकादमिकस्टाफ कॉलेज द्वारा शिक्षा विभाग के लिए चलाए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स के प्रतिभागियों ने सोमवार को एजुकेशनल मल्टीमीडिया एंड रिसर्च सेंटर ईएमएमआरसी की विजिट की। ईएमएमआरसी के निदेशक पंकज तिवारी ने सेंटर द्वारा किए जा रहे तमाम प्रोडक्शन के बारे में जानकारी दी। प्रोड्यूसर माधवचंद्रा ने भी प्रोडक्शन की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने सेंटर द्वारा बनाई गई तीन डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी देखीं। इस अवसर पर अकादमिक स्टाफ कॉलेज के प्रभारी निदेशक कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि ईएमएमआरसी के प्रोडक्शन से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। खासकर बायोपिक डॉक्यूमेंट्री तो प्रतिभागियों के लिए बेहद प्रेरणाप्रद रही। आभार कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. चंद्रकांता जैन ने माना।