विवेकानंद, गांधी से जुड़े प्रसंग सुनाए
आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में व्याख्यानमाला
नगरसंवाददाता | सागर
आर्ट्सएंड कॉमर्स कॉलेज में सोमवार को व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महापुरुषों के प्रसंग विषय पर व्याख्यानमाला हुई। मुख्य वक्ता प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक दिलीप सिंह राजपूत ने सरदार भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए युवाओं महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही।
डॉ. राजपूत ने स्वामी विवेकानंद के कथन के बारे में बताया कि आप जिस पथ पर चल रहे हैं, यदि उसमें मुश्किलें हो तो वह पथ सही नहीं होता है। महात्मा गांधी ने कैसे अपनी मांस खाने एवं चोरी करने की आदतें छोड़ीं। अन्य कई महत्वपूर्ण बातें उन्होंने कहीं। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने आचार्य विद्यासागर एवं डॉ. सर हरीसिंह गौर के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एसी जैन ने व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यार्थियों को स्वयं पहचानने पर बल दिया।
डॉ. अमर कुमार जैन ने स्वामी विवेकानंद एवं राधाकृष्णन तो डॉ. मधु स्थापक ने आइंस्टीन एवं आर्कमिडीज के प्रसंग सुनाए। इस मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. सरिता जैन, डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. दिव्या गुरू, सुनील मौजूद थे। संचालन कॉलेज की प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. संगीता मुखर्जी ने किया।