पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूटीडी के 17 विद्यार्थी यूपीएससी जियोलॉजिस्ट परीक्षा में सफल

यूटीडी के 17 विद्यार्थी यूपीएससी जियोलॉजिस्ट परीक्षा में सफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के 17 विद्यार्थियों ने यूपीएससी जियोलॉजिस्ट ग्रेड -1 एग्जामिनेशन की लिखित परीक्षा पास की है। यह सभी विद्यार्थी अब नवंबर माह में होने वाले साक्षात्कार में शामिल होंगे। इसमें चुने जाने वाले विद्यार्थी जियोलॉजिस्ट बन जाएंगे। हर साल विभाग के विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल होते रहे हैं।

यहहुए पास : विश्वविद्यालयसे एमटेक उत्तीर्ण कर चुके सौरभ सारतेंदु, राजू अग्रवाल, प्रवीण बडगुजर, नुपूर भूषण, अमित मिश्रा, सैय्यद मनान, शाकिब अंसारी, सायमा पठान, आदित्य कटोच, शिवकुमार, देवानंद पनिका, सुजान सिंह, कमर हयात, मोहम्मद असद ने यूपीएससी जियोलॉजिस्ट ग्रेड - 1 एग्जामिनेशन की लिखित परीक्षा पास की है। इनमें से 7 छात्र वर्ष 2013 तो 7 वर्ष 2014 के पास आउट हैं। रूबिया खान एवं मंगनाराम मिरघा वर्ष 2012 के पास आउट हैं।

आगे क्या

एप्लाइड जियोलॉजी विभाग से हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी यूपीएससी जियोलॉजिस्ट ग्रेड -1 एग्जामिनेशन की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल होकर भूगर्भशास्त्री बनते हैं। पिछले वर्ष 6 तो उसके पहले 23 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। इनमें से 11 छात्र भूगर्भ शास्त्री बने थे।

प्रो. पीके कठल के मुताबिक लिखित परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों का संभवत: यूपीएससी में नवंबर माह में साक्षात्कार होगा। इसमें जिन छात्रों का चयन होता है, वह भूगर्भशास्त्री ग्रेड-1 हो जाएंगे। इन्हीं में से कुछ लोग केंद्रीय भू-जल वैज्ञानिक में भी चुने जाएंगे। लिखित परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों में से आधे से अधिक संभवत: सिलेक्ट हो जाते हैं।

मोहम्मद शाहिद ने सेकंड ईयर के दौरान ही पास की परीक्षा

मोहम्मदशाहिद ने भी यूपीएससी जियोलॉजिस्ट ग्रेड -1 एग्जामिनेशन की लिखित परीक्षा पास की है। वह अभी एमटेक थर्ड ईयर में अध्ययनरत हैं। यह परीक्षा उन्होंने जब दी थी, तब वह सेकंड ईयर में अध्ययनरत थे। विभाग के शिक्षक प्रो. आरके त्रिवेदी बताते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है। यह बड़ी बात है। यह प्रमाणित करता है कि विद्यार्थी जियोलॉजिस्ट परीक्षा के लिए कितनी संजीदगी से तैयारी करते हैं।