पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जारोलिया बनेंगे जिला सहकारी बैंक सागर के अध्यक्ष

जारोलिया बनेंगे जिला सहकारी बैंक सागर के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। सागर जिले में एक और नगर पालिका बनाने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। मकरोनिया को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने की सरकार जल्दी ही घोषणा करने जा रही है। मकरोनिया सहित 5 गांव मिलाकर नगर पालिका बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। इसकी सिर्फ घोषणा होना बाकी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में सरकार इसकी घोषणा भी कर देगी। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया एवं कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसकी मंजूरी दे दी है। जल्दी ही मकरोनिया को नगर पालिका बनाने की घोषणा हो जाएगी।

तत्कालीन सांसद ने जताया था विरोध : तत्कालीन सांसद एवं वर्तमान में परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह के साथ इन 23 गांवों के पंच सरपंचों ने प्रस्ताव पर आपति दर्ज कराई थी एवं इन गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था। श्री सिंह ने इन गांवों को निगम में शामिल करने की बजाए क्षेत्र में एक नगर पालिका बनाए जाने का सुझाव दिया था।
विधायक लारिया ने पिछले सत्र में जब यह मामला विधानसभा में उठाया तो स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सर्वे टीम भेजने का आश्वासन दिया था। इसके बाद स्थानीय शासन विभाग भोपाल के अधिकारियों की टीम ने मकरोनिया, रजाखेड़ी सहित क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को दी। इसके बाद सरकार ने क्षेत्र को नगरपालिका बनाए जाने का निर्णय लिया।
नगर निगम की सीमा विस्तार का प्रस्ताव हो गया था खारिज : सागर नगर निगम की सीमा के विस्तार के प्रस्ताव में 23 गांव को शामिल कराया जाना प्रस्तावित था। इनमें ये 5 गांव भी शामिल थे। नगर निगम ने 2010 में प्रस्ताव भी स्थानीय शासन विभाग को भेजा था। लंबी प्रक्रिया के बाद निगम में 23 गांव शामिल कराए जाने के लिए सरकार ने 2012 में राजपत्र में प्रकाशन करवाया। राजपत्र प्रकाशन के बाद प्रस्ताव पर दावे-आपत्तियां मांगे गए।
5 गांव किए गए शामिल : नई नगर पालिका में मकरोनिया, रजाखेड़ी, गंभीरिया, बडतूमा एवं सेमराबाग गांव शामिल किए गए हैं। पांच गांव को मिलाकर नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से शासन को पिछले दिनों भेजा गया था। साल 2011 की जनगणना के आधार पर इन पांच गांवों की आबादी 65 हजार के आसपास है। नगरीय प्रशासन विभाग की गाइड लाइन के मुताबिक किसी क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के लिए उस क्षेत्र की आबादी 50 हजार या उससे अधिक होना चाहिए।
- सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, रजाखेड़ी, गंभीरिया, बडतूमा, सेमराबाग गांव रहेंगे शामिल
जारोलिया बनेंगे जिला सहकारी बैंक सागर के अध्यक्ष
सागर | जिलाकोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंगलवार सुबह 10 बजे चुने जाएंगे। चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी अखिलेश निगम ने बैंक के सभी नव निर्वाचित 11 संचालकों को सुबह 9 बजे बैंक सभाकक्ष में आमंत्रित किया है। अगर चुनाव को लेकर कोई अड़चन नहीं आई तो सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव के बेहद करीबी समझे जाने वाले रहली क्षेत्र के भाजपा नेता राजेंद्र जारोलिया अध्यक्ष बनेंगे। जिला कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष शैलेष केशरवानी ने बताया कि मेरी नजर अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं है। पिछले पांच साल तक कृषि ग्रामीण विकास बैंक का अध्यक्ष रहा हूं। भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। बैंक प्रतिनिधि के रूप में अपेक्स बैंक जाने की इच्छा मैंने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के समक्ष जाहिर की है। मंगलवार को ही अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष और छह प्रतिनिधि संचालक मंडल में से चुने जाएंगे।

सबसे आगे भास्कर : दो महत्वपूर्ण फैसले-एक प्रशासनिक और एक राजनीतिक ।