पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन, राशन नहीं मिलने के विरोध में 7 गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन

पेंशन, राशन नहीं मिलने के विरोध में 7 गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता सुरेंद्र चौधरी ने किया नेतृत्व

नगरसंवाददाता | सागर

पेंशनऔर राशन नहीं मिलने एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेसजनों के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमावनी, गढ़ौली खुर्द, बेरखरी सुवंश, पथरिया हाट, बिहारीपुरा आदि सहित आसपास से आए ग्रामीणों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं जो वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन आदि नहीं मिलने को लेकर नाराज थीं।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि गरीबों को कई माह से पेंशन नहीं मिली है। राशन माफिया राशन की कालाबाजारी कर रहा है और गरीबों को राशन भी नहीं मिल रहा है। नारेबाजी के साथ एसडीएम कमल सोलंकी को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शनकारियों में अशरफ खान, पुरषोतम शिल्पी, मुन्ना विश्वकर्मा, राशिद खान, अनिल कुर्मी आदि सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए।