आज मिलेगी पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन
कर्मचारीभविष्य निधि कार्यालय से मिलने वाली पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। जिले के सात हजार से अधिक पेंशनरों को सितंबर माह से कम से कम 1 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मंगलवार को कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में पेंशनर अभिनंदन दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ दिया जाएगा। सहायक भविष्य निधि आयुक्त सुनिल किल्लेदार के अनुसार सरकार के निर्णयानुसार जिले में मौजूद सभी पेंशनधारी अब कम से कम 1 हजार रुपए हर माह पेंशन के हकदार होंगे। इन्हें सितंबर 2014 से इसका लाभ दिया जाएगा। फिलहाल जिले में 7 हजार से अधिक ऐसे पेंशनधारी हैं, जिन्हें फिलहाल 1 हजार से कम प्रतिमाह पेंशन मिलती है। श्री किल्लेदार ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 30 सितंबर को सभी भविष्य निधि कार्यालयों में सुबह 11 बजे से पेंशनर्स का अभिनंदन किया गया है।