- Hindi News
- बिल्डिंग कमेटी वित्त समिति के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे
बिल्डिंग कमेटी वित्त समिति के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को अधिष्ठाताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी बिल्डिंग वर्क्स कमेटी एवं वित्त समिति की बैठक के लिए अकादमिक विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। अधिष्ठाताओं ने अधोसंरचना संबंधी अपने प्रस्ताव एवं सुझाव दिए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के बहुमुखी विकास के लिए अधोसंरचनात्मक विकास काफी मायने रखते हैं। इसमें आपके सुझाव विश्वविद्यालय बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने अधिष्ठाताओं को निर्देश दिए कि वह अपने विद्यापीठ से संबद्ध विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर 10 दिन के भीतर अपने सुझाव एवं प्रस्ताव कुलपति सचिवालय को भेजें। ताकि इन प्रस्तावों को बीडब्ल्यूसी एवं एफसी में रखकर पास कराया जा सके। बैठक में सभी विद्यापीठों के अधिष्ठाता एवं प्रशासनिक निदेशकों के साथ वित्त शाखा के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे।