पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना को हराकर देवरी कॉलेज सेमीफाइनल में

बीना को हराकर देवरी कॉलेज सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को हुए मुकाबले में देवरी कॉलेज की टीम ने पीजी कॉलेज बीना की टीम को 20 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर देवरी कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 157 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए गजेंद्र चढ़ार ने 33 एवं फतेह खान ने 31 रनों की उम्दा पारियां खेलीं। बीना के लिए सतीश रजक ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीना की टीम 138 रन पर ढेर हो गई।

टीम के लिए दिनेश अहिरवार ने 44 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। देवरी के लिए ललित सिकवार एवं रामकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए। अंपायर नीरज तिवारी एवं नजमी खान थे। स्कोरर सचिन तिवारी रहे। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. एसएच आदिल, मुख्य चयनकर्ता डॉ. प्रदीप तिवारी,सुधीर तिवारी, भारत साहू, विनय शुक्ला, महेंद्र कुमार बाथम आदि मौजूद थे।

आजहोंगे दोनों सेमीफाइनल

मंगलवारको प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर एवं देवरी कॉलेज के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान यूटीडी की टीम की भिड़ंत नोबल कॉलेज से होगी।