पिच्छिका परिवर्तन समारोह 14 को
सागर | आचार्यविभव सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 14 दिसंबर को वर्णी भवन मोराजी में पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा। इसमें आचार्यश्री को नई पिच्छी दी जाएगी। सुबह 9 बजे आचार्यश्री का पाद प्रच्छालन और पूजन होगा। दोपहर में 1 बजे से पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा। आचार्य संघ अभी रामपुरा स्थित वासुपूज्य मंदिर में विराजमान है। 13 दिसंबर को प्रवचन और आहारचर्या के बाद आचार्यश्री मोराजी की ओर विहार करेंगे।