पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज वार्ड 15, 16,17,18,19, 20 21 के लोग तय करेंगे नगर निगम चुनाव का घोषणा पत्र

आज वार्ड 15, 16,17,18,19, 20 21 के लोग तय करेंगे नगर निगम चुनाव का घोषणा-पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। नगर निगम चुनाव के बाद हर वार्ड स्मार्ट और हमारा शहर स्मार्ट सिटी में कैसे तब्दील हो, इसके लिए आप खुद तय करेंगे चुनाव का घोषणा पत्र। दैनिक भास्कर की ओर रविवार को कच्छ कड़वा पाटीदार समाज भवन भगवानगंज में वार्ड नंबर 15, 16, 17, 18, 19, 20 21 के लिए ‘रूबरू’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। वार्डवासी इसमें सीधे विधायक एवं पूर्व महापौर प्रदीप लारिया, पूर्व महापौर मनोरमा गौर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार क्षेत्रीय पार्षदाें से रूबरू होंगे।
आयोजन में आप दे सकते हैं, अपने वार्ड और शहर को स्मार्ट बनाने के बारे में सुझाव। ताकि आगामी नगर निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर ‘स्मार्ट वार्ड- स्मार्ट सिटी’ की अवधारणा को साकार कर सकें। कार्यक्रम में इन वार्डों के सभी आमजन आमंत्रित हैं।