- Hindi News
- ईंट व्यवसायियों की हड़ताल, बिक्री बंद, निर्माण पर असर
ईंट व्यवसायियों की हड़ताल, बिक्री बंद, निर्माण पर असर
ट्रैफिक पुलिस से परेशान शहर के ईंट व्यवसायियों ने शनिवार से हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन ईंट की बिक्री पूरी तरह से बंद रही। इससे निजी सरकारी निर्माण कार्यों की गति धीमी हो गई है। स्टॉक में रखा माल खत्म होने के बाद निर्माण कार्य ईंट के अभाव में रुक भी सकते हैं।
ईंट ठेकेदार कैलाश प्रजापति जुगल प्रजापति ने बताया कि शहर के कुछ नो-एंट्री में शामिल मार्गों पर ईंट लाने-ले जाने वाले वाहनों के प्रवेश की मांग को लेकर एसपी सचिन अतुलकर कलेक्टर एके सिंह से मिलने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस ईंट ढोने वाले वाहनों को पकड़कर हजारों रुपए वसूल रही है। इससे व्यापारी परेशान हैं। सोमवार को सागर विधायक शैलेंद्र जैन से मिलने के बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विरोध
ट्रैफिक पुलिस से परेशान हैं ईंट व्यवसायी