सागर, इंदौर और रायगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे
सागर . सीबीएसईद्वारा आयोजित फुटबाल क्लस्टर के तहत शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में सेंट जोसफ को-एड. स्कूल भोपाल ने पेस्टीज पब्लिक स्कूल इंदौर को 2-0 से हराया। ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ ने लिटिल एंजल हाई स्कूल ग्वालियर को 3-2 से पराजित किया। तीसरे मैच में एमरल्ड हाइट्स स्कूल इंदौर ने एनएच गोयल रायपुर को 2-1 से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया। अगले मैच में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सागर ने डीपीएस सागर को 5-0 से पराजित किया। अंतिम मैच डीपीएस भोपाल सेंट जोसेफ को-एड. भोपाल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दी। बाद में भोपाल ने 1-0 से मैच जीतकर बढ़त हासिल कर ली और सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
सेमीफाइनलमें आज इनके बीच टक्कर
-ओपी जिंदल रायगढ़ विरुद्ध सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर
- डीपीएस स्कूल, भोपाल विरुद्ध एमरल्ड हाइड्स स्कूल इन्दौर
स्थान : डीपीएस सागर का खेल मैदान