पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज होंगे सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर प्रमोशन

आज होंगे सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर प्रमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें चल रहा अतिशेष शिक्षकों का खेल अब खत्म होने को है। इसकी शुरुआत आज से हो जाएगी। सोमवार को एमएलबी स्कूल क्रमांक-1 में सुबह 11 बजे से सहायक शिक्षक से शिक्षक संवर्ग के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले में पहली बार होगा, जब शिक्षकों को शिक्षक विहीन स्कूल एवं शिक्षकों की कमी वाले स्कूल में भेजा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला के मुताबिक सहायक शिक्षक से शिक्षक के 98 पदों पर प्रमोशन होना है। 10 दिसंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में सहायक अध्यापक से अध्यापक के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए 107 सहायक अध्यापकों को बुलाया गया है। पदों में अंतिम समय में कुछ बदलाव भी संभव है। सबसे मुख्य काम अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग का है, जो 11 दिसंबर को होगी। ऐसा होने से जिले की एक भी स्कूल में अतिशेष शिक्षक नहीं रहेंगे। हां जो स्कूल शिक्षक विहीन चल रही थीं, उनमें कुछ शिक्षक जरूर पहुंच जाएंगे।

भास्करकी मुहिम का हुआ असर : दैनिकभास्कर की मुहिम के चलते यह काम हो रहा है। भास्कर ने जिले भर में चल रहे अतिशेष के खेल को लगातार उठाया। इसमें बताया कि जिले की 375 स्कूलों में 555 अतिशेष शिक्षक हैं। जबकि 109 स्कूल शिक्षक विहीन हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने अतिशेष को रिक्त स्कूलों में भेजने के लिए काउंसिलिंग कराने की दिशा में काम किया।

कब, कहां, क्या होगा?

À9 दिसंबर- सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद पर पदोन्नति।

À 10 दिसंबर - सहायक अध्यापक से अध्यापक के पद पर पदोन्नति।

À 11 दिसंबर - अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग।

अतिशेष का खेल आखिर कब तक चलेगा?