- Hindi News
- बंद विभागों के लिए आउटसोर्स से लाएंगे कर्मचारी
बंद विभागों के लिए आउटसोर्स से लाएंगे कर्मचारी
केबीएस एजेंसी से लिए जा सकते हैं कर्मचारी
कॉलेजसूत्रों के अनुसार आउटसोर्स से तकनीकी कर्मचारियों को लाने के लिए प्रबंधन वर्तमान में कॉलेज में सुरक्षा सफाई का काम देख रही केबीएस एजेंसी के माध्यम से ही कर्मचारियों को रखेगी। इसके लिए करीब 7 से 8 हजार रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अर्थात शासन द्वारा तय किया गया अर्धकुशल श्रेणी का भुगतान ऐसे कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस लिहाज से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए में कॉलेज को 20 कर्मचारी मिल जाएंगे।
इसकारण बनी कर्मचारियों की समस्या : कॉलेजमें करीब 3 साल पहले तकनीकी, गैर तकनीकी चतुर्थश्रेणी पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें 105 पदों की रिक्तता बताई गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान इन पदों के लिए मेरिट सूची तक बना ली गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। करीब छह महीने पहले कॉलेज की ईसी ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने सहित सभी पदों को व्यापम के माध्यम से भरने का निर्णय किया था। कॉलेज ने खाली पदों की सूची शासन को भेज दी थी। लेकिन उस पर शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया गया।
प्रस्ताव भेज रहे हैं
Ãतकनीकीऔर गैर तकनीकी कर्मचारियों की पूर्ति आउटसोर्स से करने के लिए डीन से चर्चा हुई थी। विभागों में मशीनों को ऑपरेट करने सहित अन्य तकनीकी काम प्रभावित हो रहे हैं। रेडियोलॉजी में भी कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं। -डॉ. आरएस वर्मा, संयुक्तसंचालक सह अधीक्षक, बीएमसी
केबीएस एजेंसी से लिए जा सकते हैं कर्मचारी
कॉलेजसूत्रों के अनुसार आउटसोर्स से तकनीकी कर्मचारियों को लाने के लिए प्रबंधन वर्तमान में कॉलेज में सुरक्षा सफाई का काम देख रही केबीएस एजेंसी के माध्यम से ही कर्मचारियों को रखेगी। इसके लिए करीब 7 से 8 हजार रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अर्थात शासन द्वारा तय किया गया अर्धकुशल श्रेणी का भुगतान ऐसे कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस लिहाज से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए में कॉलेज को 20 कर्मचारी मिल जाएंगे।
इसकारण बनी कर्मचारियों की समस्या : कॉलेजमें करीब 3 साल पहले तकनीकी, गैर तकनीकी चतुर्थश्रेणी पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें 105 पदों की रिक्तता बताई गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान इन पदों के लिए मेरिट सूची तक बना ली गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से भर्ती प्रक्रिया