चिमनी से झुलसी गर्भवती की हालत नाजुक
सागर | सिविललाइंस थाना क्षेत्र के बम्होरी बीका गांव में शुक्रवार की दोपहर एक गर्भवती घर पर 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गई। चिमनी से उसके कपड़ों में आग लग गई थी। उसके गर्भ में 8 माह का शिशु है। डॉक्टरों के अनुसार गर्भस्थ शिशु को भी खतरा है। युवती का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार चिमनी से उनके कपड़ों में आग लग गई थी। उन्हें एएलएस 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मनीषा पति कृष्णा अहिरवार घर पर खाना बना रही थी, तभी चिमनी उठाते समय उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। पति कृष्णा ने पुलिस को सूचना दी। 108 एएलएस मौके पर पहुंची। सिविल लाइंस थाने के एसआई एचके शर्मा ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सागर। बम्होरी बीका में चिमनी से झुलसी महिला के घर के बाहर जमा लोग।