पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिमरिया, जमुनिया में फिर मिले डेंगू के दो मरीज

सिमरिया, जमुनिया में फिर मिले डेंगू के दो मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरीब्लॉक में डेंगू के मामले सामने आने का सिलसिला थमता नजर नहीं रहा है। शुक्रवार को डेंगू के दो और नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। देवरी के मोरिया जमुनिया गांव निवासी 21 वर्षीय दीपेश तथा सिमरिया गांव की 40 वर्षीय सरोज प|ी प्रमोद को पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत के चलते इलाज के परिजन जबलपुर लेकर गए थे। इन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डेंगू की आशंका के बाद दोनों का मैक एलाइजा टेस्ट कराया गया था। इसमें दोनों को डेंगू पॉजिटिव आया है। इसकी सूचना आरएमआरसी जबलपुर से दोपहर में जिला मलेरिया कार्यालय सीएमएचओ कार्यालय को भेजी गई है। नए मामले सामने आने के बाद अधिकारियों का दावा है कि एक बार फिर से दोनों गांवों में नए सिरे से लार्वा सर्वे कराया जाएगा।

सागरमें पॉजिटिव, भोपाल में निगेटिव : डेंगूके मरीजों की जांच और रिपोर्ट में भी दोहराव सामने रहे हैं। 13 तारीख को जिला अस्पताल में मैक एलाइजा किट से जांच में जमुनिया पंडित गांव की ढाई साल की बच्ची गौरी दीक्षित को पॉजिटिव बताया गया था। परिजन इसे इलाज के लिए भोपाल ले गए थे। हमीदिया अस्पताल में बच्ची का मैक एलाइजा टेस्ट निगेटिव बताया गया है। इस आशय की सूचना जिला मलेरिया अधिकारी को भेजी गई है। मैक एलाइजा किट से जांच में दो अलग-अलग जगह रिपोर्ट में अंतर का यह पहला मामला सामने आया है। रिपोर्ट में अंतर कैसे आया फिलहाल इस मामले में अधिकारी जांच में लापरवाही और तकनीकी गलती बता रहे हैं।