- Hindi News
- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करें निगमायुक्त
जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करें-निगमायुक्त
सागर | जन्म-मृत्युप्रमाण-पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया को सरल करने की जरूरत है। इसके लिए अधिकांश लोग परेशान होते हैं। आवश्यक दस्तावेजों के अलावा लोगों से बहुत सारे प्रमाण-पत्र मांग कर उन्हें परेशान किया जाए। यह बात निगमायुक्त रणवीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने पहली समीक्षा बैठक में कहा कि 25 सितंबर से शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाए। सभी 48 वार्डों में अभियान चलाया जाए। इस दौरान कोई भी क्षेत्र सफाई से छूट जाए इसका ध्यान रखें। मच्छर मारने के लिए फागिंग मशीन चलाई जाए। जेसीबी एवं डम्पर का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान का मैं औचक निरीक्षण करूंगा और काम में लापरवाही मिली तो स्वच्छता निरीक्षक सफाई दरोगा को उत्तरदायी मानकर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आईएचएसडीपी, राजीव आवास योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना, मछली मार्केट,सागर झील संरक्षण योजना की जानकारी ली उन्होंने कहा कि कर संग्राहक डोर-टू-डोर बिल बांटने जाएं। उन्होंने कहा कि सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का तुरंत निराकरण करें। बैठक में सभी विभागीय प्रमुख एवं इंजीनियर उपस्थित थे।