सागर. एसपी सचिन अतुलकर ने जिले के 4 थाना प्रभारियों को एक दूसरे के थाने में पदस्थ कर फेरबदल किया है।
जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना प्रभारी एसके शर्मा को रहली, रहली थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय को मोतीनगर, बहेरिया थाना प्रभारी विजय अंबोरे को राहतगढ़ तथा राहतगढ़ थाना प्रभारी लक्ष्मण अनुरागी को बहेरिया थाने में पदस्थ किया गया है।
एसपी ने प्रशासनिक दृष्टि और थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखकर यह अदला-बदली की है।