सीबीआई टीम ने लिए बयान, जुटाए दस्तावेज
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में हुए शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने विश्वविद्यालय परिसर में लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। टीम ने शुक्रवार को उर्दू, एजुकेशन, लाइब्रेरी में हुई नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज खंगाले। शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े रहे शिक्षकों के बयान भी लिए। स्क्रूटनी कमेटी को बारीकी से जानने वाले कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की है। दो दिन के दौरान सीबीआई टीम ने केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, पत्रकारिता, परफार्मिंग आर्ट्स से जुड़े लोगांे से भी पूछताछ की।
इस दौरान सीबीआई टीम को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी हाथ लगी है।