पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफएसएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम : सुबह 10 बजे से

एफएसएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम : सुबह 10 बजे से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफएसएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम : सुबह 10 बजे से

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर एवं मध्यप्रदेश न्यायायिक अकादमी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में एफएसएल में सुबह 10 बजे से तीन दिवसीय विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायिक व्यवस्था में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर आधारित होगा। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचपी सिंह होंगे।

एनएसयूआईद्वारा प्रदर्शन : दोपहर 3 बजे

व्यापमंघोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा दोपहर 3 बजे से भगवानगंज चौराहे से जय स्तंभ कटरा तक भीख मांगते हुए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल खरे ने दी।

राधे-राधेसंकीर्तन रात 8 बजे से

बड़ाबाजार स्थित श्रीदेव अटलबिहारी सरकार मंदिर में शनिवार रात 8 बजे से राधे-राधे संकीर्तन होगा। रहली के सांवरिया भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी विपिन गंगेले ने दी।

पितरोंको समर्पित अखंड रामायण सुबह 7.30 से

सदरस्थित श्रीठाकुर देवालय में शनिवार सुबह 7.30 बजे से पितरों को समर्पित अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी। समापन रविवार को हवन, प्रसादी वितरण के साथ होगा। यह जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष कटारे ने दी।

श्रद्धांजलिसमारोह

श्रीगुरुरविदास आश्रम कर्रापुर में स्वामी काशीदास महाराज की आठवीं पुण्यतिथि समारोह एवं अमर शहीद संत रामानंद महाराज का श्रद्धांजलि समारोह मनाया जाएगा। शाम 4 बजे भोग विसर्जन, 5 बजे से सतसंग प्रवचन एवं शाम 7 बज से भजन कीर्तन एवं गुरु का लंगर साए होगा।