14 को सफाई करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
सागर | भाजपाके नवनिर्वाचित महापौर एवं सभी पार्षदों सहित कार्यकर्ता 14 दिसंबर को शहर में साफ-सफाई अभियान चलाएंगे। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने दी। सोमवार को भोपाल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाजपा जिलाध्यक्षों एवं नवनिर्वाचित महापौरों प्रतिनिधियों की बैठक ली। सागर से सिंह के अलावा महापौर अभय दरे ने भी बैठक में भाग लिया। जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि सागर में यह दोनों अभियान वृहद स्तर पर होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया है। एसएमएस और मिस्ड काल से सदस्य बनाने का अभियान चल ही रहा है। इसको तेज किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर कम से कम 100 सदस्य बनाए जाना है। पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना जरूरी है।