कैंट उपाध्यक्ष का चुनाव जनता करे
सागर | कैंटबोर्ड के उपाध्यक्ष का चुनाव भी महापौर चुनाव की तर्ज पर सीधे जनता से कराया जाए। इस आशय की मांग कैंट क्षेत्र के निवासियों ने की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युसूफ िसद्दिकी ने इस संदर्भ में कैंट सीईओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उपाध्यक्ष के चुनाव पार्षदों के बजाए सीधे जनता से कराया जाए।