- Hindi News
- पारस विद्या विहार के छात्रों ने किया बीएमसी में विजिट
पारस विद्या विहार के छात्रों ने किया बीएमसी में विजिट
सागर | केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार तिली वार्ड स्थित पारस विद्या विहार के कक्षा 8वीं के छात्रों ने सामूहिक परियोजना कार्य के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का विजिट किया। छात्रों ने कैंसर पीड़ित मरीजों से मिलकर नशे का प्रभाव तथा उससे होने वाले दुष्परिणामों को जाना। छात्रों ने उन्हें हौसला दिलाया कि मन में जीने की उमंग से व्यक्ति बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़ सकता है। परिवार का उनके प्रति दृष्टिकोण, बीमारी का पता उन्हें किस उम्र में चला आदि ऐसे प्रश्नों के जवाब जानकर छात्रों ने जिज्ञासा को शांत किया। छात्र कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुशील गौर से भी मिले।