आम आदमी पार्टी का जोनल सम्मेलन
सागर | आमआदमी पार्टी का जोनल सम्मेलन ईएलसी कम्पाउंड में हुआ। सम्मेलन में आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राजनीति करना नहीं है बल्कि स्वच्छ-साफ राजनीति का माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संगठन में अच्छे लोगों को जोड़कर पार्टी का विस्तार करें। सम्मेलन में प्रदेश सचिव अक्षय हूंका, आरटीआई सेल के धरणेंद्र जैन, राजनैतिक मित्र समिति सदस्य अतुल मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।