पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगवा बच्चियां वापस घर पहुंची

अगवा बच्चियां वापस घर पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | ललितपुरसे आरोपी के चंगुल से छूटकर दो सगी बहनें सागर स्थित अपने घर गईं। आरोपी ने बुधवार को उन्हें स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया था। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों बहनें पुरव्याऊ टौरी की रहने वाली हैं। बड़ी बहन बड़ा बाजार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली अपनी छोटी बहन को बुधवार को टिफिन देने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी रानीपुरा निवासी अमर रैकवार स्कूल पहुंचा और दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर बस से ललितपुर ले गया। यहां उसने दोनों को स्टेशन पर रोका। कुछ देर बाद दोनों बच्चियां घर जाने की जिद करने लगी। इस बीच आरोपी की नींद लग गई। इस बीच बच्चियों ने एक युवक को अपनी आपबीती बताई और उसकी मदद से सुरक्षित घर पहुंच गई।