21-22 को दिल्ली में धरना
बीना| सर्वदलीयनागरिक संघर्ष मोर्चा की ओर से बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर 21 और 22 दिसंबर को दिल्ली में धरना दिया जाएगा।
धरना मोर्चा के संयोजक रघु ठाकुर के नेतृत्व मंें होगा। उन्होंने कहा हमने सरकार से बुंदेलखंड में रेल सुविधाएं, पर्यटन, सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने तथा ऐतिहासिक धरोहरों को चिन्हित करने की मांग की थी। इन मांगों के पूर्ण होने से सागर संभाग में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि बीना भी रेल सुविधाओं में पिछड़ रहा है। यहां शताब्दी, राजधानी सहित सागर ट्रेक पर ईएमयू चलाने की मांग को लेकर शीघ्र ही धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा इन्हीं मांगों को लेकर धरना देकर सरकार के सामने विकास की मांग रखी जाएगी।