पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहतगढ़ के जंगल में शव मिला

राहतगढ़ के जंगल में शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहतगढ़. सागर-भोपाल रोड पर राहतगढ़ से करीब पांच किमी दूर जंगल में बने नाले के पास अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह वनरक्षक रविशंकर ने सूचना दी कि लालबाग के पास शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा एवं पंचनामे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीएम कराकर शव को दफनाया गया। पुलिस ने कहा मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष है जो मेहरून स्वेटर धारीदार काला पेंट पहने था।

महिलाने खाया चूहामार, मौत बीना। गणेशवार्ड निवास जानकीबाई पति हेमंत अहिरवार ने चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।