पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेजिक आपे की टक्कर से सब्जी विक्रेता घायल

मेजिक-आपे की टक्कर से सब्जी विक्रेता घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैजिक-आपेकी टक्कर से सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात कच्चा रोड थाना के पीछे सागर मल्लपुरा निवासी काशीराम पिता प्यारेलाल अहिरवार (45) सब्जी एकत्र कर रहा था तभी दौरान जागेश्वरी मंदिर की ओर से आने वाली मैजिक क्रमांक एमपी 43 एल 0477 के वाहन चालक रमेश सिंह राजपूत पिता सुरेन्द्र (45) ने टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप् से घायल कर दिया। इसके अलावा सड़क के किनारे खड़े आपे क्रमांक एमपी 15 एलए 2167 का वाहन चालक सागर निवासी राकेश अहिरवार सब्जी एकत्रित कर रहा था, जिसके वाहन में टक्कर मार दी। मेजिक टक्कर से सामने से टककर मार दी जिससे मेजिक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सागर निवासी श्रवण कुमार पिता धनीराम दुकान बंद करने के बाद माल भर रहे थे, उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी रात्रि में पुलिस को दी। लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया। रात 10 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे एसआई मोहन गौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना देरी से मिली थी।