बेदखल परिवारों को सहारा दिया
बेदखल परिवारों को सहारा दिया
सागर | कृष्णगंजमें सेना द्वारा कैंट भूमि से बेदखल किए गए 49 परिवारों को स्पंदन, सीताराम रसोई परिवार ने बुधवार काे भोजन कराया साथ ही ठंड से बचाव के लिए सभी परिवारों को दो-दो कंबल आैर तिरपाल दी। सीताराम रसोई के सचिव प्रकाश चौबे ने बताया इस मौके पर कृष्णपाल ठाकुर, प्रभात जैन, राजकमल केशरवानी, दिलीप मुखारया, इंजीनियर फाेरम से जुड़े राजेंद्र सिलाकारी, राजेश सोनी, संजीव चौरसिया, शिवसेना अध्यक्ष पप्पू तिवारी, हरी सिंह ठाकुर, राजेश पांडे, गोलू अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद थे। सीताराम रसोई संस्था पिछले 11 वर्षों से भूतेश्वर मंदिर के सामने निराश्रित असहाय लोगों को नि:शुल्क भोजन करा रही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए भी संस्था से जुड़े सभी सदस्य सकारात्मक पहल करते हैं। शिवसेना जिला प्रमुख पप्पू तिवारी के अनुसार सेना और कैंट प्रशासन की कार्रवाई से आहत परिवार जनों को शिव सैनिकों, ब्राहम्ण समाज, ऑटो यूनियन के सदस्यों ने मदद का भरोसा दिलाया और राहत राशि भी दी है।