कांग्रेसी पार्षदों की बैठक हुई
सागर | कांग्रेसके नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक तिली स्थित किला कोठी में बुधवार को हुई। बैठक में कांग्रेस के सिंबल पर जीते सभी 11 पार्षद उपस्थित थे। बैठक में पूर्व विधायक गोविंदसिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत रेखा चाैधरी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक में परिचय एवं चुनाव के बाद की स्थिति की समीक्षा हुई।