ऑटो चालकों ने ज्ञापन सौंपा
ट्रैफिकपुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध मे ऑटो यूनियन ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें नमक मंडी ऑटो स्टैंड पर बड़े माल वाहक वाहन खड़े होने से ऑटो चालकों को हटा दिया जाता है, जिससे उनका धंधा प्रभावित होता है। ट्रैफिक पुलिस आए दिन उन्हें यहां से हटा देती है। ज्ञापन देने वालों में पप्पू तिवारी, शंकर चौरसिया, सुनील सेन, मुन्ना रैकवार आदि शामिल हैं।