पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 छात्रों को टैली कोर्स का प्रशिक्षण दिया

60 छात्रों को टैली कोर्स का प्रशिक्षण दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | विवेकानंदकॅरिअर योजना के तहत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन सागर द्वारा आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के 60 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी को शासन के निर्देशानुसार टैली कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिदिन थ्योरी एवं प्रैक्टिकल द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मूल्यांकन परीक्षा हुई। इसमें 60 विद्यार्थियों के दो बेच बनाए गए। दो बेच में संपन्न हुई परीक्षा में शामिल हुए 52 विद्यार्थियों में सभी 52 मूल्यांकन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज दुबे द्वारा संबंधित विद्यार्थियों को भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी प्रमाण-पत्र दिए गए।