- Hindi News
- देश को कांग्रेस मुक्त बनाने युवा आगे आएं : पटेल
देश को कांग्रेस मुक्त बनाने युवा आगे आएं : पटेल
प्रदेशके पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि देश को कांग्रेस-मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए युवा आगे आएं। पटेल बुधवार को यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता महाअभियान की सफलता युवा वर्ग पर निर्भर है। प्रदेश को भाजपा-युक्त बनाने के लिए युवा अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है इसलिए मोर्चा में अच्छे युवाओं को सदस्य बनाएं। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। प्रत्येक मंडल में 25 सक्रिय सदस्य बनाए जाना है। पार्टी की ओर से उपलब्ध नंबर पर मिस काल करके भी सदस्य बनाए जा सकते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सदस्यता का जो लक्ष्य मोर्चा को दिया गया है वह सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। संचालन जिला महामंत्री मनीष चौबे एवं नगर अध्यक्ष रीतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। आभार महामंत्री आलोक केशरवानी ने माना। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर-सिंह, आलोक अहिरवार, राजेश केशरवानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छतरपुर अरविंद पटैरिया, दमोह प्रीतम सिंह, पन्ना भास्कर द्विवेदी, वारिज तिवारी, अंशुल हषे, वृंदावन अहिरवार, सारांश दुबे, रिक्की शर्मा, नितिन चौधरी, प्रदीप यादव, नरेंद्र ठाकुर आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।