पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टल में गीजर लगवाने छात्रों ने दिया कुलपति को ज्ञापन

हॉस्टल में गीजर लगवाने छात्रों ने दिया कुलपति को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के टैगोर हॉस्टल सहित विवेकानंद, रमन एवं भाभा हॉस्टल में गीजर लगवाने की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के मुताबिक सुबह से क्लास होने के कारण छात्रावासियों को ठंडे पानी से नहाने मजबूर होना पड़ रहा है। ठंड भी तेज पड़ने लगी है। ऐसे में बीमार होने का अंदेशा जताते हुए छात्रावासियाें का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास के कारण सभी हॉस्टल में गीजर, इंडक्शन की सुविधा मिलना चाहिए। पर किसी भी हॉस्टल में गीजर की सुविधा नहीं है। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र सिंह चंदेल, मंगल सिंह यादव, पारस जैन, वीरेंद्र यादव, कुलदीप सिंह, विनोद यादव, दिनेश रजक, रवि अहिरवार, गौरव सोनी आदि शामिल हैं।