भागवत कथा का शुभारंभ
सागर | विट्ठलनगरवार्ड स्थित छत्रसाल कॉलोनी में बुधवार को श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक इलाहाबाद से पधारे आचार्य सच्चा किंकर महाराज ने कथा का महत्व बताया। स्वामी कृष्णानंद शास्त्री ने बताया कि कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। समापन 19 दिसंबर को होगा। कथा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष पीडी श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, गणेश प्रसाद श्रीवास्तव, यूएस रावत आदि मौजूद थे।