पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बोलेरो में भीषण भिड़ंत तीन की मौत, 4 घायल

दो बोलेरो में भीषण भिड़ंत तीन की मौत, 4 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सागर. घटना के तत्काल बाद घायलों को निकालते स्थानीय लोग।)

सागर/ खुरई। खुरई के बनहट रेलवे फाटक के पास बुधवार की रात दो बोलेरो की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बोलेरो क्रमांक एमपी-15-टी-2135 सागर की ओर से लौट रही थी। गाड़ी कुछ देर के लिए फाटक के पास रुकी थी। इसी समय खुरई की ओर से रही बोलेरो क्रमांक एमपी-04-सीएल-9253 ने उसमें टक्कर मार दी।
हादसे में आरईएस के सब इंजीनियर बीना निवासी पंकज पिता पुरुषोत्तम श्रीवास्तव (46), शास्त्री वार्ड खुरई निवासी गुड़िया पिता महेश नारायण श्रीवास्तव (32) बीना निवासी वंदना पति मनोज श्रीवास्तव (38) साल की मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक लोग घायल हो गए। वंदना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि अन्य दो को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा रात करीब 9.30 बजे हुआ, लेकिन घायलों को 1.35 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया जा सका।
उन्हें पहले खुरई अस्पताल ले जाया गया था। हादसे की सूचना मिलने पर गोपालगंज सागर की एएलएस मौके पर पहुंची और उजनेट निवासी बाबूलाल घोषी 52, पुष्पेंद्र दांगी 38 महेंद्र घोषी 30 साल को प्राथमिक उपचार देकर सागर अस्पताल में भर्ती कराया। एएलएस में डॉ. ऋषिराज दुबे एवं पायलट बाबूलाल अहिरवार थे।

बोलेरो का ड्राइवर सुनील राजपूत भी घायल हुआ है। सुनील ने बताया कि सवारियों के निस्तार के लिए बोलेरो सड़क किनारे खड़ी की थी। बोलेरो में तीन सावरियां बैठीं थी जो बीना निवासी हैं। ये सभी गीता जयंती के कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी अचानक खड़ी बोलेरो में दूसरी बोलेरो ने आकर टक्कर मार दी। मैं बाहर खड़ा था। इमरजेंसी एंबुलेंस से दूसरी बोलेरो के तीन लोग सागर जिला अस्पताल चले गए। दूसरी एंबुलेंस आने के कारण सभी लोग सड़क पर पड़े रहे। बाद में परिचित वाहन लेकर आए तब खुरई अस्पताल पाए।
धड़कन चल रही थी सागर रैफर किया : हादसे में घायल पंकज श्रीवास्तव, गुड़िया श्रीवास्तव को खुरई के अस्पताल में पहुंचाया गया तो आरंभ में उन्हें भी मृत समझ लिया गया था, लेकिन डॉ. रमा परिहार ने चेक किया तो उनकी धड़कन चल रही थी। बाद में दोनों को ऑक्सीजन लगाकर सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया लेकिन सागर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में आरईएस के सब इंजीनियर पंकज श्रीवास्तव उनके परिजन शामिल ।
खुरई के बहनट रेलवे फाटक के पास हादसा: रात 1.40 बजे तक ।