पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानपुर का मेडिकल छात्र गिरफ्तार

कानपुर का मेडिकल छात्र गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। एमपी पीएमटी में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने वाले कानपुर के मेडिकल छात्र शुभांशु श्रीवास्तव को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने जिस छात्र को पास कराया था, उसे 2010 में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। एडिशनल एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि पुलिस ने कई बार कानपुर जाकर उसकी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला था। बुधवार को पुलिस ने उसे सागर के सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शुभांशु खुद पीएमटी पास है। वह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में विकास राजपूत के रूप में एमपी पीएमटी में बैठा था। यह सौदा लगभग एक लाख रुपए में तय हुआ था।