- Hindi News
- बाधा दूर करने के बहाने गहने ले गईं दो महिलाएं
बाधा दूर करने के बहाने गहने ले गईं दो महिलाएं
तिलीवार्ड में बुधवार को ठगी का नया मामला सामने आया है। दो महिलाएं यहां रहने वाली सरिता पांडे के घर पहुंची और उसे बेवकूफ बनाकर आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गई। गोपालगंज पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लंबी कद काठी दो महिलाएं सरिता पांडे के घर आई और कहा कि तुम्हारी बाधाएं दूर देंगी। इसके बाद दोनों महिलाओं ने सरिता से कहा कि आटा और पानी लेकर आओ, जिस पर वह आटा और पानी लेकर गईं। फिर उनसे कहा कि आभूषण ले आओ। सरिता को महिलाओं पर भरोसा हो गया और मंगलसूत्र एवं कान के बाला लेकर गईं। महिलाओं ने एक डिब्बे में आटा गूंथा। इसके बाद डिब्बे में आटा डालकर उसे बंद कर दिया। सरिता से कहा कि डिब्बे में ही मंगलसूत्र तथा कान के बाला रखे हैं। तुम हम लोगों के जाने के बाद डिब्बा खोलना, तुम्हारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। इतना कहकर दोनों महिलाएं रफू चक्कर हो गईं। काफी देर बाद सरिता ने जब डिब्बा खोला तो आभूषण नहीं गायब मिले। उन्होंने थाने आकर मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी जेडी वर्मा ने बताया कि ठगी करने वाली महिलाओं की तलाश की जा रही है।
तिली वार्ड में ठगी