- Hindi News
- यूरिया की कालाबाजारी, 2 खाद व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित
यूरिया की कालाबाजारी, 2 खाद व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित
नगर संवाददाता | सागर
यूरियाकी कालाबाजारी करने के आरोप में कृषि विभाग ने बुधवार को 2 खाद व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए। इससे 10 दिन पहले भी कालाबाजारी के मामले में 4 व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। शाहगढ़ की नाथूराम-हरीश चंद्र फर्म देवरी के समय श्री-फर्टिलाइजर का लाइसेंस बुधवार को निलंबित किया गया है। शाहगढ़ की नाथूराम हरीश कुमार फर्म पर मंगलवार को बंडा कृषि अनुविभाग के एसडीओ संदीप यादव ने छापा मारा था। फर्म की गोदाम में 60 बोरी यूरिया मिला। फर्म संचालक दुकान में मौजूद नहीं था। ऐसा दुकान में बैठे व्यक्ति ने एसडीओ को बताया। फर्म में रखे 60 बोरी यूरिया को दुकान के बाहर खड़े किसानों को सरकारी रेट पर दे दिया गया। क्षेत्र के किसानों ने शिकायत की थी कि उन्हें फर्म संचालक ने 440 रुपए के भाव से यूरिया दिया, लेकिन रसीद नहीं दी। इस शिकायत के चलते एसडीओ की जांच रिपोर्ट पर उप संचालक एमएल चौहान ने फर्म का लाइसेंस निलंबित किया। वहीं देवरी के समय श्री फर्टीलाइजर के संचालक अभिषेक बड़कुल ने उपसंचालक के नोटिस का जवाब तय समय सीमा में नहीं दिया। इस कारण उसका खाद लाइसेंस निलंबित हुआ है। करीब 10 दिन पहले उसकी दुकान पर कृषि विभाग ने छापा मारा था। उस दौरान बड़कुल ने कृषि अधिकारियों को खाद के कारोबार से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखाए थे। इसे लेकर जब उसे नोटिस जारी किया गया तो भी दुकानदार ने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
अबदुकानों गोदामों की जांच
Ãजिनक्षेत्रों की दुकानों से यूरिया नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। उन क्षेत्रों की सभी खाद दुकानों और उनके गोदामों की जांच कृषि अधिकारियों से कराई जाएगी। यह कार्रवाई अगले 24 घंटे बाद पूरे जिले में एक साथ शुरू होगी। इसके अलावा जिला विपणन अधिकारी से जानकारी मांगी गई है कि कितने व्यापारियों और कितनी फर्मों को कब-कब कितना यूरिया दिया गया। इसमें से उन्होंने कितना बेचा है कितना स्टॉक में बचा हुआ है। -एमएल चौहान, कृषिउपसंचालक, सागर