33 केवी की लाइन डालने का विरोध
मकरोनियाकी पद्माकर नगर कॉलोनी के लोगों ने घरों के नजदीक से डाली जा रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन का विरोध जताया है। कलेक्टर एके सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पद्माकर नगर स्थित कृषि भवन से रजाखेड़ी चौराहे तक एमपीईबी द्वारा हाईटेंशन लाइन डालने का काम कराया जा रहा है। लाइन कई घरों के काफी नजदीक से डाली जा रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हाल ही में हॉक कैंटीन के सामने ऐसे ही हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में भी मामले की शिकायत की है। हालांकि अभी तक खंभे नहीं हटाए गए। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से एडवोकेट राकेश यादव, डॉ. संग्राम सिंह तोमर, महेंद्र जैन, बीएम अग्रवाल, जितेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, रमेश सोनी अविनाश बुंदेला शामिल हैं।