- Hindi News
- टीम ने छापा मारा तो टॉयलेट में उड़ेल दी केरोसिन की टंकी
टीम ने छापा मारा तो टॉयलेट में उड़ेल दी केरोसिन की टंकी
सहायकआपूर्ति अधिकारी सत्यार्थी के अनुसार मौके से एक कुप्पे में भरा 45 लीटर केरोसिन युक्त डीजल जब्त किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यहां से वाहन चालकों को डीजल में मिलाने के लिए केरोसिन बेचा जा रहा था। जांच में कुछ और खुलासों की उम्मीद है।
राशनदुकान से लाया था
सत्यार्थीने बताया कि केरोसिन की दो टंकिया बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मुन्ना केशरवानी की राशन दुकान से भगवानगंज लाई गईं थी। राशन दुकान संचालक की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। गुरुवार को राशन दुकान की जांच कर स्टॉक का मिलान किया जाएगा।
सागर. खाद्य विभाग ने भगवानगंज से केरोसिन जब्त किया। सैंपल लेते कर्मचारी।
नगर संवाददाता | सागर
खाद्यआपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को भगवानगंज के एक घर से नीला केरोसिन जब्त किया है। जैसे ही टीम ने यहां दबिश दी, घर में मौजूद कुछ लोगों ने टंकियों में भरा केरोसिन टाॅयलेट में उड़ेल दिया। जिससे करीब 125 लीटर केरोसिन बह गया। हालांकि दो टंकियों में भरा केराेसिन जब्त कर लिया गया। सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी के अनुसार भगवानगंज निवासी भगवानसिंह ठाकुर के यहां नीले केरोसिन के संग्रहण की सूचना मिली थी। इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे उनके घर पर दबिश दी गई। भगवान सिंह उनका पुत्र प्रवेंद्र केराेसिन की टंकियों को टॉयलेट में पलटा कर मौके से भाग निकले। एक टंकी में 200 लीटर केरोसिन भरा होता है। इस तरह 400 लीटर में से 275 लीटर केरोसिन ही जब्त हो सका। खाद्य अापूर्ति विभाग ने केरोसिन के इस अवैध कारोबार में प्रवेंद्र की चाची शंकुतला बाई उनके पुत्र प्रभात को भी आरोपी बनाया है। अारोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज किया है।