पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगोष्ठी में वृद्धों को उनके अधिकारों की जानकारी दी

संगोष्ठी में वृद्धों को उनके अधिकारों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मानवअधिकार दिवस के मौके पर वृद्धाश्रम में वृद्वजनों के अधिकारों पर केंद्रित संगोष्ठी मप्र मानव अधिकार आयोग मित्र द्वारा आयोजित की गई। डॉ. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के अपराध एवं न्यायिक विज्ञान विभाग की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. ममता पटेल ने बताया विश्व की कुल आबादी में 10 प्रतिशत वृद्धजन शामिल हैं। रिसर्च में पता चला है कि वृद्ध जनों के सम्मान में निरंतर गिरावट आई है। वे युवा पीढ़ी और गृहस्थ जनों की उपेक्षा के शिकार हैं। मुख्य अतिथि एवं विशेष लोक अभियोजक सतीष चंद्र रावत ने उन्हें कल्याण संबंधी योजनाओं िरजानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एवं ट्रैफिक डीएसपी एचएन बाथम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों से प्रति माह एक दिन किसी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराने का वादा किया। आयोग मित्र डॉ. मुकेश चौरसिया ने युवाओं से कहा वे पड़ोस में रहने वाले वृद्धों के साथ विनम्र व्यवहार करें।